Highlighted

PAN Aadhar Linking: CBDT की नई रिपोर्ट जारी 11 करोड़ पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, जानिए इन रद पैन कार्ड को एक्टिव करने का तरीका

Last Updated On November 16, 2023

PAN Aadhar Linking – सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। ऐलान किया गया था कि 31 मार्च 2023 से पहले आपको अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक करना होगा। सरकार ने हाल ही में अपनी एक सीबीटी की रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि लगभग 11.5 करोड़ लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है। 31 दिसंबर 2023 के बाद जितने भी लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है उनके पैन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। अब पैन कार्ड रद्द होने के कारण विभिन्न प्रकार की परेशानी हो गई है क्योंकि बैंक अकाउंट भी बंद हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के अकाउंट में पैन कार्ड नंबर को गलत बताया जा रहा है।

अगर आप सरकार की बात ना मानकर इस परेशानी में फंस गए हैं तो किस तरह इससे बाहर निकाल सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। आज हम आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने से जुड़ी पूरी जानकारी सरल शब्दों में समझाएंगे और बताएंगे कि अगर आपने लिंक नहीं किया है तो अब आपको आगे क्या करना है।

PAN Aadhar Linking

PAN Aadhar Linking

पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का सरकार ने बहुत पहले ऐलान किया था। सरकार ने सभी लोगों की जानकारी को एक सही तरीके से स्टोर करने के लिए इस ऐलान को किया था। आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन बहुत सारे लोगों ने इस खबर को नजरअंदाज किया है।

सरकार ने बहुत बार समय आगे बढ़ाया था फाइन की भी व्यवस्था की गई थी लेकिन इसके बाद भी लगभग 11 करोड़ से अधिक लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। वर्तमान समय में 70 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास पैन कार्ड मौजूद है जिसमें से केवल लगभग 58 करोड लोगों ने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया है।

जिन लोगों ने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है उनके लिए काफी समस्या हो गई है। पैन कार्ड बैंक अकाउंट से कनेक्ट होता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ लेने साथ ही किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने में पैन कार्ड की जरूरत होती है। पैन कार्ड रद्द होने के कारण इन सभी लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानी हो रही है। इसके समाधान के रूप में भी सरकार ने कुछ प्रक्रियाओं की व्यवस्था की है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें

जिन लोगों ने वर्तमान समय में पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है। इस वजह से उनका पैन कार्ड रद्द कर दिया गया है तो उन्हें नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • होम पेज पर आपको Quick Link के सेक्शन में Link Aadhar का एक विकल्प मिलेगा।

PAN Aadhar Linking

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिखना है और ओटीपी से सत्यापन करना है।
  • इसके बाद आपसे कोई जुर्माना है लिया जाएगा जिसका भुगतान करने के बाद आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होने का स्टेटस कैसे चेक करें

अगर ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने-अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कर दिया है। तो आपको स्टेटस के बारे में भी पता होना चाहिए जिसके जरिए आप पता कर पाएंगे कि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो पाया है या नहीं – 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करने के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Quick Link का एक क्षेत्र देखने को मिलेगा, जिसमे Link Aadhar Status के विकल्प पर क्लिक करना है।

PAN Aadhar Linking

  • इसके बाद आपके समक्ष एक स्टेटस पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार नंबर लिखकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आप आधार कार्ड और पैन कार्ड से जुड़ी अन्य सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे से समझ पाएंगे।

निष्कर्ष

इस लेख में PAN Aadhar Linking इसके बारे में विस्तार पूर्वक पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप अच्छे से समझ सकते हैं कि पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कैसे किया जाता है। इसके अलावा हम आपको कुछ अन्य जानकारी के बारे में भी अच्छे से समझाएं है। अगर यह जानकारी आपको लाभदायक लगी है तो इसे आप अपने मित्रों के साथ साझा करें।

The post PAN Aadhar Linking: CBDT की नई रिपोर्ट जारी 11 करोड़ पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, जानिए इन रद पैन कार्ड को एक्टिव करने का तरीका appeared first on Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam.

No comments:

Post a Comment