Highlighted

Study Tips : पढ़ाई में मन नहीं लगता, ये काम करें तुरंत लगेगा पढ़ाई में मन

Last Updated On October 5, 2023

पढाई में मन नहीं लगता क्या करे: पढ़ाई किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। यदि हम पढ़ाई नहीं करेंगे तो हम अपने जीवन में सफल नहीं बन पाएंगे। क्योंकि आज के समय में कोई भी व्यक्ति पढे लिखे इंसान को ही किसी भी प्रकार का काम देना सही समझता है। दुनिया में किसी भी कार्य को करने के लिए पढ़े लिखे व्यक्ति की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए पढ़ाई हमारे जीवन का एक उपयोगी अंग सा बन गया है।




आने वाले समय में व्यक्ति जितना अधिक पढ़ा लिखा होगा उसका जीवन उतना ही सफल माना जाएगा। लेकिन कई व्यक्ति और छोटे बच्चे ऐसा कहते हैं कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता, अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आप जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें करने के बाद आपका तुरंत पढ़ाई करने में मन लग जाएगा। सारी जानकारी लेने के लिए हमारे इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।

WhatsApp Group  Join Now
WhatsApp Channel  Click here to Follow 




पढाई में मन नहीं लगता क्या करे

पढ़ाई में मन नहीं लगता, ये काम करें तुरंत लगेगा पढ़ाई में मन

यदि आपका बच्चा भी ऐसा कहता है कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं और इस बात से आप बहुत अधिक परेशान रहते हैं। क्योंकि आपका बच्चा मन लगाकर पढ़ेगा नहीं तो वह आगे चलकर अपना जीवन सफल कैसे बनाएगा। बच्चा अच्छे से पढ़ेगा नहीं तो उसको आगे चलकर अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा और आज का समय तो बहुत अधिक कंपटीशन का है। जिसके लिए बच्चों को बहुत अधिक पढ़ना ही होगा। अब हम आपको पढ़ाई में मन ना लगने के कारण के साथ-साथ यह भी बताएंगे कि आप किस तरह से पढ़ाई में अपना मन लगा सकते हैं।




पढ़ाई में मन न लगने का कारण क्या है?

किसी भी बच्चों के पढ़ाई में मन ना लगने के बहुत से कारण हो सकते हैं। हो सकता है बच्चों के मां-बाप ही बच्चे पर पढ़ाई करने का अधिक दबाव डालते हों, जिसके कारण बच्चा ना पढ़ पाता हो। यहां हमने आपको कुछ बातें बताई हैं जिन कारणों से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल

आज के समय में छोटे से लेकर बड़े बच्चों तक सभी अपने मोबाइल में लगे रहते हैं और कहते हैं कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता। यह मोबाइल में अलग-अलग प्रकार के वीडियो गेम व वीडियो देखते रहते हैं। जिसके कारण से उन्हें मोबाइल से दूर हटाने का मन नहीं करता और वह अपनी पढ़ाई के ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आज के समय में तो कई माता-पिता ही अपने बच्चों को मोबाइल दे देते हैं। तो सबसे पहले आपको अपने बच्चों से मोबाइल को दूर करना होगा।




मन का अशांत होना

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चों का मन किसी बात को लेकर अशांत होता है। जिसके कारण वह पढ़ाई नहीं कर पता है। मन का अशांत होना बच्चे की पढ़ाई पर बहुत अधिक प्रभाव डालता है। जिससे बच्चे का ध्यान इधर-उधर भटक जाता है। मन को शांत बनाए रखने के लिए मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इसके लिए बच्चों को मेडिटेशन करना चाहिए व बच्चों के माता-पिता को भी उन्हे समय-समय पर समझाना चाहिए।

अत्यधिक टीवी देखना

अत्यधिक टीवी देखने से भी बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। बच्चे टीवी में कार्टून जैसी चीज देखते रहते हैं जिससे उनका मन एकाग्र नहीं हो पता है। बच्चों के माता-पिता को बच्चों को टीवी देखने का एक समय बना देना चाहिए कि बच्चे बस उसी समय टीवी देखें।




इन सब कारणों के अलावा भी पढ़ाई में मन ना लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत संगति का होना, शोर शराबे का माहौल, पढ़ाई में रुचि न होना, बहुत अधिक किताबें होना आदि।

Must Read:

पढ़ाई में मन कैसे लगाए के लिए उपाय

आज के समय में हर माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का मन पढ़ाई लिखाई में लगे तो आपको हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित तरीकों को अपनाना होगा।

WhatsApp Group  Join Now
WhatsApp Channel  Click here to Follow 

पढ़ाई के लिए सही टाइम टेबल बनाओ

हमने अक्सर देखा है कि कोई भी व्यक्ति का जब मन होता है वह तब पढ़ाई करने लगता है या तो वह केवल दिखाने के लिए ही पढ़ाई करने बैठ जाता है। जिससे कि उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। अगर आपको अपने बच्चों का मन पढ़ाई में लगवाना है तो आपको उसके लिए पढ़ाई करने का एक सही टाइम टेबल बनाना होगा। अगर बच्चा टाइम टेबल के अनुसार अपनी पढ़ाई करेगा तो वह कम समय में अधिक पढ़ाई कर सकता है। जिससे आपको उसकी पढ़ाई की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

नोट्स बनाकर पढ़ें

आज के समय में बच्चे पढ़ाई करने के लिए बाजार से जाकर शॉर्ट्स नोट्स ले लेते हैं। जिससे उनको कुछ भी समझ नहीं आता है। क्योंकि उनमें समझने वाली चीजों को बहुत छोटे-छोटे रूप में बताया गया होता है। इस तरह से आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अगर आप एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो आपको रोजाना पढ़ाई करनी होगी और अपनी पढ़ी हुई सामग्री के नोट्स बनाने होंगे। अगर आप अपने हाथों से नोट्स बनाकर पढ़ेंगे तो आपकी पढ़ाई आसान हो जाएगी और आपका पढ़ाई में मन भी लगने लगेगा।




पढ़ाई करने से पहले मन को करें शांत

अगर आप पढ़ाई करने बैठ रहे हैं तो आपको अपने मन को शांत रखना होगा। आपको अपने मन के अंदर इधर-उधर के कोई भी ख्याल को नहीं लाना होगा। आपको सिर्फ अपने पढ़ाई के ऊपर एकाग्रता बनाए रखना होगा। मन को शांत करने के लिए आप थोड़ी देर बाहर घूम सकते हैं, दोस्तों से बात कर सकते हैं इस तरह से आप पढ़ाई में मन लगा सकते हैं।

मेडिटेशन करें

आप अपना मन पढ़ाई में लगाना चाहते हैं तो आपको अपने दिन में या रात में एक समय ऐसा निकलना होगा जहां आप 15 से 20 मिनट के लिए मेडिटेशन कर सकें। मेडिटेशन करने से आपका दिमाग शांत होता है जिससे आप किसी भी काम में एकाग्रता बनाए रख सकते हैं। अगर आप काम में एकाग्रता बनाए रखेंगे तो आपका मन बड़ी आसानी के साथ पढ़ाई करने में लगने लगेगा। मेडिटेशन करने का सबसे सही समय सुबह-सुबह का होता है।

इन उपायों के अलावा भी कई और तरीके ऐसे हैं जिनके द्वारा आप अपना मन पढ़ाई में लगा सकते हैं जो की हैं अपने दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी करें, पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक ले, अपना एक लक्ष्य बनाएं, पढ़ाई के लिए सही फील्ड का चुनाव करें, गलत संगति से दूर रहें।

निष्कर्ष – पढाई में मन नहीं लगता क्या करे?

यहां हमने पढाई में मन नहीं लगता क्या करे? के बारे में इस लेख में कुछ ऐसे तरीकों को बताया है जिनको फॉलो करके आप बड़ी आसानी के साथ अपना मन पढ़ाई में लगा सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें व इसे अपने उन दोस्तों तक भी पहुंचाएं जिनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है।

The post Study Tips : पढ़ाई में मन नहीं लगता, ये काम करें तुरंत लगेगा पढ़ाई में मन appeared first on Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam.

No comments:

Post a Comment