UP Board Result 2021 | यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें
UP Board Result 2021 : भारत में कोरोना वायरस की भयानक दूसरी लहर को देखते हुए UP Board की इस साल होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। सबसे पहले योगी सरकार ने कक्षा 10 की परीक्षाओं को रद्द किया उसके बाद गंभीर हालातों को मद्देनजर रखते हुए 12वीं की परीक्षा को भी रद्द कर दिया।
ऐसे में इस साल जो भी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले थे वे अब प्रोमोट हो चुके हैं, जो कि उनके लिए काफी हर्ष की बात है। ऐसे में सवाल यह उठता है, कि प्रोमोट हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट कब आएगा और रिजल्ट के लिए किस फ़ार्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा, यह सारी जानकारी आपको हम नीचे आर्टिकल में देंगे।

UP Board Result 2021 – संक्षिप्त विवरण
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जुलाई के दूसरे सप्ताह में (अनुमानित) |
| कक्षा 10 रिजल्ट | लिंक जल्द एक्टिवेट होगा |
| कक्षा 12 रिजल्ट | लिंक जल्द एक्टिवेट होगा |
| राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
UP Board Result Formula
UP Board Result Formula जारी हो चुका है, अभ्यर्थियों को निम्नलिखित फार्मूले के अनुसार रिजल्ट प्रदान किया जाएगा –
- कक्षा -12 (Class 10) : उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जो माध्यमिक और उच्च शिक्षा मंत्री भी हैं, के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों को 50:40:10 के मूल्यांकन फॉर्मूले पर अंक दिए जाएंगे। रिजल्ट में, कक्षा 10 में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का 50% कक्षा 11 (अर्ध-वार्षिक / वार्षिक परीक्षा) में प्राप्त अंकों के लिए 40% और कक्षा 12 (प्री-बोर्ड) में प्राप्त अंकों का 10% जोड़ा जाएगा।
- कक्षा -10 (Class 10) : कक्षा 10 के लिए, मूल्यांकन सूत्र 50:50 होगा, अर्थात 50%, वेटेज कक्षा 9 (अर्धवार्षिक / वार्षिक परीक्षा) में प्राप्त अंकों को दिया जाएगा और शेष 50% कक्षा 10 के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
राज्य सरकार ने हाई स्कूल के 29,94,312 और इंटर के 26,10,316 छात्रों
को बिना परीक्षा उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम का फार्मूला तय करने के
लिए अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी।
अपने छात्रों के रिजल्ट का मूल्यांकन करने के लिए, राज्य सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की
तुलना में एक अलग फॉर्मूला का उपयोग किया है क्योंकि दोनों बोर्डों की शिक्षा प्रणाली / प्रक्रिया अलग है।
यह पहली बार था कि यूपी बोर्ड में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं,
जबकि सीबीएसई बोर्ड यह परीक्षा आयोजित की जाती रही है।
इसके अलावा जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होते और अंक सुधार के लिए
पुनः परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, उन्हें 2022 की बोर्ड परीक्षा में नि:शुल्क अंक सुधार
के लिए एक या एक से अधिक कितने भी विषयों में परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
The post UP Board Result 2021 appeared first on Sarkari Job,sarkari job,sarkari result,sarkari exam,sarkariresult,sarkariexam.
No comments:
Post a Comment